होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Digvijaya Singh: राजगढ़ के परिणाम होंगे चौंकाने वाले, दिग्गी राजा को EVM पर भरोसा नहीं

Digvijaya Singh: राजगढ़ के परिणाम होंगे चौंकाने वाले, दिग्गी राजा को EVM पर भरोसा नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीसरे चरण में 9 सीटों पर मतदान जारी है सुबह 11:00 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 30.21  प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बैतूल 32.62 प्रतिशत मतदान हुआ।, भिंड 25.46 प्रतिशत मतदान हुआ,  भोपाल 27.46 प्रतिशत मतदान हुआ, गुना 34.53 प्रतिशत मतदान हुआ, ग्वालियर28.55 प्रतिशत मतदान हुआ, मुरैना 26.62 प्रतिशत मतदान हुआ, राजगढ़ 34.81 प्रतिशत मतदान हुआ, सागर 30.31 प्रतिशत मतदान हुआ, विदिशा में 32.64 प्रतिशत मतदान हुआ ।

भोपाल लोकसभा की बात करें तो बैरसिया में 32.22 प्रतिशत  मतदान हुआ। भोपाल दक्षिण पश्चिम 24.29 प्रतिशत  मतदान हुआ ,भोपाल मध्य 21.97 प्रतिशत  मतदान हुआ ,भोपाल  उत्तर 25.04 प्रतिशत  मतदान हुआ ,गोविंदपुरा 29.00  मतदान हुआ। हुजूर 27.00 प्रतिशत  मतदान हुआ ,नरेला 25.02 मतदान हुआ। सीहोर में 36.04 प्रतिशत मतदान हुआ। भोपाल लोकसभा सबसे ज्यादा सीहोर में 36.04 और सबसे कम   बैरसिया में 32.22 प्रतिशत  मतदान हुआ।

उधर राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर पत्नी अमृता सिंह के साथ मतदान किया।  मतदान के बाद  दिग्विजय सिंह ईवीएम को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि, 'मुझे ना पहले evm पर भरोसा था और ना आज भरोसा है।' साथ ही दिग्विजय ने पीएम मोदी की सभाओं को लेकर  कहा कि, 'पहले मुझे भाजपा बताएं कि राजगढ़ में पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं या रोडमल नागर। अगर ऐसा है तो पीएम मोदी को देश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। पीएम मोदी को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है। रोडमल नागर हर बार माफी मांगते हैं।' साथ राजगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि,  'राजगढ़ में मेरी जीत होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम सबको चौंका देंगे।' 


संबंधित समाचार