होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rahul Gandhi's visit : अलीराजपुर में 30 साल बाद आएगा गांधी परिवार का सदस्य, सभा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Rahul Gandhi's visit : अलीराजपुर में 30 साल बाद आएगा गांधी परिवार का सदस्य, सभा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

अलीराजपुर। चुनावों के मद्देनजर लगातार नेताओं के दौरे जारी हैं। कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने नोताओं को जीत दिलाने के लिए अथक प्रयासों में लगी हुई हैं। इसी बीच अब छः मई को राहुल गांधी का अलीराजपुर दौरा प्रस्तावित किया गया है। जानकारी मिल रही है कि इस दिन राहुल गांधी अलीराजपुर आ सकते हैं। इसके लिए जोबट में विक्रांत भूरिया द्वारा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा भी ली गई है। जिसमें लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही इस सभा में उन्होंन सभी प्रकार के कार्यकर्ताओं और हर वर्ग के लोगों को सम्मिलित करने के प्रयास भी किए हैं। उनका कहना है कि 30 साल बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य अलीराजपुर आने वाला है। 

सभा को भव्य बनाने का प्रयास 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आने वाली 6 मई को अलीराजपुर दौरा पर आने वाले हैं। यहां के जोबट में उनके द्वारा सभा की जा सकती है। इस बात की जानकारी झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने दी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वे रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में सभा करने वाले हैं। इस सभा में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के आदिवासी मतदाताओं को साधने की तैयारी है। इस सभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के इस सभा में उपस्थित होने का प्रयास भी किया जाना है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर है। कांग्रेस द्वारा इस सभा को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मिलेंगे पीड़िता से 

मीडिया से चर्चा में झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने बताया कि 6 मई को राहुल गांधी का कार्यक्रम तय हुआ हैं और लगभग 30 वर्षों बाद ऐसा हो रहा है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य अलीराजपुर ज़िले में आ रहा है। इसलिए इस सभा में हर वर्ग के लोग शामिल हों ऐसा प्रयास हैं। साथ ही विक्रांत भूरिया ने बताया कि राहुल गांधी पिछले दिनों हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता और उसके परिजनों से भी मिल सकते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पहुंचे थे। हालांकि इससे उनपर पीड़िता के परिजनों की पहचान उजागर करने के आरोप में जोबट थाने में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। 
 


संबंधित समाचार