होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news : छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ जा रही थी पैदल, आरोपी गिरफ्तार

Chhatarpur news : छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ जा रही थी पैदल, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को हुए दुखद सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ पैदा जा रही थी। तभी पिकअप वाहन ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी। घटना जिले के ईशानगर नगर की है। जहां जैन मंदिर के सामने यह हादसा हुआ। 

मंगलवार दोपहर हुआ हादसा 

घटना करीब 11 -12 बजे के आस पास की है। जब महिला किसी काम से अपने बच्चों के साथ जा रही है। तभी सागर की ओर से बिजली विभाग के खंभों के तार लेकर अचट की ओर जा रही पिकअप वाहन MP 15 ZK 3708 ने पैदल जा रही गर्भवती महिला को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान रानी साहू (30), पति रामस्वरूप साहू, निवासी गहरवा के रूप में की है। जिनके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में 

बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान महिला की गोद में मौजूद करीब दो वर्षीय बालक दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में चोट आई। वहीं साथ चल रही बालिका को चोट नहीं आई है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची डायल-112 और ईशानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 
 


संबंधित समाचार