होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पुलिस भर्ती 2025: 48,737 पदों पर आने वाली है बंपर वैकेंसी, OTR प्रक्रिया शुरू

पुलिस भर्ती 2025: 48,737 पदों पर आने वाली है बंपर वैकेंसी, OTR प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने वर्ष 2025 में सब-इंस्पेक्टर (SI) और अन्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 4,543 पदों पर SI भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। 

OTR प्रक्रिया शुरू:

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है और अब तक 2.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर OTR पूरा कर सकते हैं। इस सप्ताह के भीतर विस्तृत विज्ञापन भी जारी किया जाएगा, जिसमें अन्य पदों की पूरी जानकारी मिलेगी।

इन पदों को भरा जाएगा: 

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत SI के अलावा प्लाटून कमांडर, फायर स्टेशन ऑफिसर, क्लेरिकल और अकाउंट्स से जुड़े SI पद, PAC कांस्टेबल, माउंटेड पुलिस, रेडियो कैडर कांस्टेबल, डॉग स्क्वाड और टेलीकॉम विंग जैसे कुल 48,737 पदों को भरा जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के दौरान इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी आवश्यकता : 

रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार, पैन, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर OTR किया जा सकता है। नाम, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही दी जानी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए OTR पहली और अनिवार्य शर्त है।


संबंधित समाचार