होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पोटाश बम बनाकर भालू का शिकार कर रहे थे, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार...

पोटाश बम बनाकर भालू का शिकार कर रहे थे, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार...

गरियाबंद: उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के पास पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के शिकारी से बम खरीदकर भालू का शिकार करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1243 पहाड़ी के नीचे पोटाश बम से भालू का शिकार किया जा रहा है। इसके बाद उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों का मध्य भारत में सक्रीय बड़े गिरोह में शामिल होने की आशंका जताई जा रही।

सुअर के मटन को पांच सौ रुपए प्रति किलो में बेचा 

आरोपियों का कहना है कि एक साल पहले कटनी मध्यप्रदेश से आए शिकारी समुदाय के युवक से 500 रुपए में 1 पोटाश बम का क्रय किया। दोनों आरोपियों के घर से भालू का चमड़ा एवं 1 नाखून, जंगली सूअर का जबड़ा एवं 3 दांत, गोहिया (मॉनिटर लिजार्ड) का चमड़ा एवं फंदे बरामद किया गया। दोनों ने पोटाश बम से पांच से छः सुअर का शिकार किया। इसके बाद उसके मटन को पांच सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों के विरुध्द मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।


संबंधित समाचार