होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बैंकिंग में करियर की शुरुआत: PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन 8 फरवरी से...

बैंकिंग में करियर की शुरुआत: PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन 8 फरवरी से...

बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार मौका पेश किया है। पीएनबी ने अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत देशभर की शाखाओं में 5,138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान बैंकिंग कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ के साथ मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

आवेदन की तारीखें और चयन प्रक्रिया

बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो मार्च 2026 के पहले सप्ताह में संभावित है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर 20 से 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। साथ ही, जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड का विवरण

अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग क्षेत्र के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं में: ₹12,300 प्रति माह

मेट्रो शहरों की शाखाओं में: ₹15,000 प्रति माह

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है—

सामान्य / OBC / EWS (पुरुष): ₹944

सामान्य / OBC / EWS (महिला): ₹708

SC / ST / PwBD उम्मीदवार: ₹236


संबंधित समाचार