होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: MP के दो दिवसीय दौरे पर पवन खेड़ा, BJP पर साधा निशना, कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की बताई वजह

MP POLITICS: MP के दो दिवसीय दौरे पर पवन खेड़ा, BJP पर साधा निशना, कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की बताई वजह

भोपाल : लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेसियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है।इसी कड़ी में एआईसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की वजह बताई है। 

कम्युनिकेशन गेप हो सकती है वजह 

पवन खेड़ा ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि कई बार कम्युनिकेशन गेप हो जाता है इसलिए भी लोग पार्टी छोड़ देते है। बीजेपी के नेता भी पार्टी छोड़ रहे है उस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कई लोगों के दाग ज्यादा बढ़ गए होंगे इसलिए वाशिंग मशीन में दाग धोने गए होंगे। 

पवन खेड़ा सागर में करेंगे पत्रकार वार्ता 

बता दें कि पवन खेड़ा ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इसके बाद वो सागर के लिए रवाना हो गए। पवन खेड़ा आज रात्रि विश्राम सागर में करेंगे। इसके बाद 5 मई को सुबह 11 बजे सागर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और दोपहर 12.30 बजे सागर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 
 


संबंधित समाचार