होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : भोपाल में साध्वी विवाद पर पाटीदार समाज का प्रदर्शन

Bhopal News : भोपाल में साध्वी विवाद पर पाटीदार समाज का प्रदर्शन

Bhopal News : राजधानी भोपाल में साध्वी रंजना दीदी से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पाटीदार समाज ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुष सदस्य विरोध में शामिल हुए। 

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को मिसरोद क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर साध्वी रंजना दीदी की गाड़ी का एक अन्य वाहन से विवाद हुआ था। पाटीदार समाज का आरोप है कि साध्वी रंजना दीदी की गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसका प्रमाण वहां लगे कैमरों में मौजूद है। बताया जा रहा है कि वाहन को पीछे करने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

समाज के लोगों का दावा है कि कहासुनी के दौरान साध्वी ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आक्रोशित कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए। उनके अनुसार यह एक सामान्य विवाद था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पाटीदार समाज का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की और समाज के लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस घर-घर जाकर लोगों, विशेषकर महिलाओं को परेशान कर रही है।

समाज ने यह भी आपत्ति जताई कि उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समुदाय में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष जांच और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

पाटीदार समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर मिसरोद एसीपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।के


संबंधित समाचार