होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां: जिलाध्यक्षों के साथ महामंत्रियों की सूची जारी

भाजपा युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां: जिलाध्यक्षों के साथ महामंत्रियों की सूची जारी

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर जोर

प्रदेश संगठन के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है। नवनियुक्त पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इन जिलों के पदाधिकारी घोषित

घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई अन्य जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

संगठन ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पार्टी की नीति-रीति और विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे और आगामी चुनावी तैयारियों में युवा मोर्चा की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

 


संबंधित समाचार