होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : इस माह औसत अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

MP Weather Update : इस माह औसत अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में अप्रैल में गर्मी का पारा डाउन रहा। अब मई में भी इस साल गर्मी एक साल पहले यानि वर्ष 2022 को रिकार्ड नहीं तोड़ पाएगी। वर्ष 2022 में 14 मई को भोपाल में दिन का तापमान सर्वाेच्च स्तर पर 45.1 डिग्री रहा था। पिछले साल यह पूरे महीने में 14 मई को ही यह केवल 43.4 डिग्री तक पहुंच सका है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार मई के पहले और दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसमी बदलाव जारी रहेगा। इससे वर्ष 2022 की भांति इस साल पारा 45 डिग्री को पार नहीं कर सकेगा। शुक्ला के अनुसार इस महीने लू के दिन भी कम होंगे, जबकि पूरे मई में औसत अधिकतम पारा 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार अरब सागर से आ रही हवाओं के साथ नमी आने से बुधवार तक जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा सहित कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल, बारिश होगी।

ऐसे दर्ज हुए हैं शहर में रिकार्ड: ध्यान रहे कि शहर में 21 मई 2016 को सर्वाधिक दिन का पारा 46.7 डिग्री रहा है। यह भोपाल में गर्मी का ऑल टाइम रिकार्ड भी है। वहीं रात का सबसे कम तापमान का ऑल टाइम रिकार्ड 16.7 डिग्री रहा। यह 4 मई 1975 को रिकार्ड किया गया था। महीने में अब तक सबसे ज्यादा बारिश 112.2 मिमी वर्ष 2000 में दर्ज हुई है। यह सभी रिकार्ड इस साल टूटना मुश्किल हैं।

प्रदेश में औसत तापमान 

41 से 42 डिग्री जाएगा मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय है। यह चक्रवाती घेरे के रूप में है। इसके असर से जबलपुर, मंडला, डिंडौरी सहित पूर्वी और उत्तर पूर्वी मप्र में बादल, तेज हवाएं और कहीं कहीं बारिश होगी। इससे तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा, लेकिन गर्मी नहीं बढ़ेगी। अगले तीन दिन में पारा औसतन दो डिग्री तक बढ़कर पूरे प्रदेश में औसत तापमान 41 से 42 डिग्री तक रहेगा। मंगलवार औसत तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट के बाद औसत पारा 40 डिग्री रहा है। 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से फिर बादल, बारिश का दौर चलेगा। इस प्रकार मई के पहले से दूसरे सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहने से गर्मी में ज्यादा बढ़त नहीं होगी। 20 मई के बाद गर्मी का पारा अपेक्षाकृत अधिक बढ़ेगा, जिससे पूरी संभावना है कि औसत अधिकतम पारा 43 डिग्री के ऊपर दर्ज नहीं हो पाएगा।


संबंधित समाचार