होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Rajya Sabha: भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए!

MP Rajya Sabha: भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए!

MP Rajya Sabha: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर चल रहा हाई-प्रोफाइल ड्रामा गुरुवार, 11 जून 2026 की शाम को पूरी तरह से खत्म हो गया। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुनवाई टलने के बाद, भोपाल विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश महामंत्री रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने विधानसभा पहुंचकर पीठासीन अधिकारी से राज्यसभा के सांसद पद का विजयी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज होने के बाद अब मध्य प्रदेश की तीनों सीटें निर्विरोध रूप से भाजपा के पाले में आ गई हैं।

आका के आदेश पर काम कर रहा सिस्टम

इस ऐतिहासिक पराजय और कानूनी मोर्चे पर मिली नाकामी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी ने INH न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रणाली पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए। हरीश चौधरी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा, "यह सब कुछ दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले से तय किया हुआ था। अपने आका के इसी तयशुदा फरमान को मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर ने आंखें बंद करके स्वीकार किया और हमारी प्रत्याशी का फॉर्म खारिज कर दिया।

देश के सामने दो मॉडल

चौधरी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भारत दो प्रकार के राजनैतिक मॉडल देख रहा है। एक तरफ झारखंड मॉडल है, जहां रिलायंस के प्रतिनिधि के गैर-कानूनी नामांकन को भी राज्यसभा भेजने के लिए वैध मान लिया जाता है, और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश मॉडल है, जहां बिना किसी त्रुटि के बेदाग नामांकन को जबरन रद्द कर दिया जाता है। अब देश की जनता को तय करना है कि उसे कौन सा मॉडल चाहिए।

अब 'प्रेसिडेंट मार्च' की तैयारी

भले ही तकनीकी और कागजी तौर पर कांग्रेस यह बड़ी जंग हार चुकी है, लेकिन राजनैतिक और सड़क की लड़ाई को जिंदा रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक नया मास्टरस्ट्रोक खेलने का एलान किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साफ किया है कि लोकतंत्र की इस कथित हत्या के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी ने देश की महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का औपचारिक समय मांगा है।

दिल्ली में जमेगा विधायकों का डेरा 

जीतू पटवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी 64 विधायक एक साथ दिल्ली कूच कर रहे हैं। अगर राष्ट्रपति जी से समय मिलता है, तो सभी माननीय विधायक सामूहिक रूप से उनके समक्ष उपस्थित होकर इस चुनावी धांधली और तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। यदि समय नहीं मिला, तो दिल्ली दरबार में बैठकर ही आगे की उग्र राजनैतिक और विधिक रणनीति की घोषणा की जाएगी।


संबंधित समाचार