होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : यह चुनाव दो माताओं के बीच, एक मां अपने बच्चे के मोह में पूरी पार्टी का कर रहीं ‘सत्यानाश’

MP News : यह चुनाव दो माताओं के बीच, एक मां अपने बच्चे के मोह में पूरी पार्टी का कर रहीं ‘सत्यानाश’

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को कई जिलों में चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने उज्जैन के साथ ही खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम व नेपानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने उज्जैन में कांग्रेस को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव दो मांओं के बीच में है। एक मां अपने बच्चे के मोह में पूरी पार्टी का सत्यानाश कर रही है। वह पार्टी है कांग्रेस। पूरी पार्टी भाड़ में जाएं, केवल अपने बच्चे को प्रधानमंत्री बनाना है। भारत मां के बेटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। वे अपनी माता की अंतिम संस्कार के तुरंत बाद भारत माता की सेवा में हाजिर हो गए।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी अकेले कांग्रेस या नेहरू खानदान ने नहीं दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व में ही कई जिलों में चुनावी दौरे पर जाना था, किंतु जैसे ही उन्हें छिंदवाड़ा के शहीद की खबर मिली, वे तत्काल छिंदवाड़ा पहुंचे और शहीद के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री चुनावी दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने तराना में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जैसे ही आइना दिखाया जाता है, उन्हें बिच्छू काट लेता है। यह पार्टी कंबल ओढ़ के घी पीना चाहती है।

कांग्रेस की सरकार के समय देश में आतंकी घटनाओं का क्रम लगातार जारी रहा। हमेशा से जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया है। 40 हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या की जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। 2013 में भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिन्होंने डंके की चोट पर कहा था इस देश से आतंकवाद, भाई-भतीजावाद, लूट खसोट समाप्त करूंगा। इसके बाद पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ चला और 40 साल के बाद किसी गैर कांग्रेसी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी।

ये ऐसे रॉकेट जिन्हें जब भी उड़ाओ तुरंत नीचे गिर जाते हैं

यादव ने कहा कि देश की आजादी चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह और सभी क्रांतिकारियों ने दिलाई। पर ये तो सत्ता पकड़ के बैठ गए हैं। शहंशाह, साहबजादे हो गए हैं। ये ऐसे रॉकेट हैं जिन्हें जब भी ऊपर उड़ाओ, ये तुरंत नीचे गिर जाते हैं। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने गुजरात के जनजातीय अंचल की तस्वीर बदल दी। जबकि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी समुदाय से आने वाले भाई बहन को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने का अवसर नहीं दिया। 

कांग्रेस के पापों की लिस्ट बहुत लंबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि हमारी सरकार लाओ। हम एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। पर इनके परिवार के लोग इतने वर्षों तक देश की सत्त्ाा में थे, पर गरीबी दूर नहीं कर सके। राहुल गांधी ऐसा दावा कैसे कर सकते हैं।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है मैं अपना जीवन देश सेवा में समर्पित करता हूं। उन्होंने अपनी इस बात को साबित किया है। यादव ने उज्जैन की सभा में कहा कि मोदी जी ने कहा है न खाऊंगा न खाने दूंगा। पर भ्रष्टाचार पर जब लगाम लगाई गई तो आरोप लगाने लगे। भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के कलंक से मुक्त कराने का काम किया है। 370 हटाने से लेकर अनेकों काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पापों की लिस्ट बहुत लंबी है। उस लंबी लिस्ट को याद दिलाते हैं तो कहते हैं, फालतू की बात मत करो। कांग्रेस को उनके पूर्व कार्य जब गिनाए जाते हैं। तो वे वर्तमान की बात करने का सुझाव देने लगते हैं। वे जानते हैं उन्होंने कितनी गलतियां की हैं।


संबंधित समाचार