होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 30 अगस्त को होगी MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, Gen Z को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने दिया बड़ा बयान

MP NEWS : 30 अगस्त को होगी MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, Gen Z को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने दिया बड़ा बयान

 

 

देश की परंपराओं का सम्मान करना चाहिए

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि भारत की अपनी समृद्ध परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को देश की परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को राजनीति करनी है तो उसे देश की पुरानी परंपराओं को भी स्वीकार करना होगा।

BJP युवाओं के बीच जाकर करेगी संवाद 

Gen Z को पार्टी से जोड़ने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कल का भारत कैसा होगा इसका भार हमारे युवाओ पर है। फ़िलहाल पार्टी  युवाओं के बीच जाकर उनसे संवाद करेगी और उनकी सोच एवं सुझावों के आधार पर फैसलों की दिशा तय करने का प्रयास करेगी।

विस्तार कब होगा अभी तय नहीं

मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद करेंगे। विस्तार कब होगा, यह तय नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया भविष्य में जरूर होगी।

 संगठनात्मक बैठकें जरूरी 

पार्टी की बैठकों को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें होती रहती हैं और विभिन्न मोर्चों के कामकाज की समीक्षा की जाती है।


संबंधित समाचार