होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुरैना लोकसभा : मतदान से पहले चंबल में भाजपा का खेला!, कांग्रेस प्रत्याशी नजरबंद

मुरैना लोकसभा : मतदान से पहले चंबल में भाजपा का खेला!, कांग्रेस प्रत्याशी नजरबंद

मुरैना लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान से पहले बीजेपी ने चंबल में बड़ा खेला कर दिया है! प्रदेश की सबसे हॉट सीट मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार को नजर बंद कर दिया गया है। सिकरवार को पुलिस लाइन में नजरबंद किया गया है। वही बसपा प्रत्याशी रमेश गर्ग भी पुलिस की निगरनी में है। 

जानकारी के अनुसार सत्यपाल नीटू सिकरवार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका आज भी लोकतंत्र पर भरोसा है। प्रशासन ने नियम बनाया है कि तीनों प्रत्याशी एक साथ बैठेगें। मैं सही समय पर पहुंच गया हूं। लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों का अपना एक अलग रवैया है। खबर है कि नीटू सिकरवार ने सुबह भगवान हनुमान जी की पूजा की और पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए थे। सिकरवार का कहना है कि बीजेपी लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है। बीजेपी के इशारे पर पूरा प्रशासन काम कर रहा है। 

आपको बता दें कि मुरैना-श्योपुर लोकसभा में मतदान जारी है। सु​बह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारे देखी गई। मुरैना सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें से मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार और भाजपा प्रत्याशी शिव मंगल सिंह तोमर के बीच है। सिकरवार ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि मुरैना लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए कई दिग्गज नेताओं ने सभाएं की, लेकिन सभी सभाएं फ्लॉप साबित हुई। हर सभा में 500 लोग नजर आए। सिकरवार का दाव है कि वे करीब 2 लाख वोटों से चुनाव जीत रहे है। 


संबंधित समाचार