होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khajuraho Yoga Day: खजुराहो में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Khajuraho Yoga Day: खजुराहो में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

हरिओम खरे, खजुराहो: विश्व विख्यात पर्यटन खजुराहो के मुख्य पश्चिम मंदिर समूह के कंदरिया महादेव देव मंदिर के सामने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ आयु के लिए योग किया गया। इस बार की थीम yoga for healthy ageing रखी गई। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, स्थानीय विधायक अरविन्द पटेरिया ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। 

पखावज की थाप पर योगा

देश की पहली महिला पखावज वादक चित्रांगना आगदे रेशवाल ने बच्चों के साथ पखावज की थाप बजाई। रेशवाल ने साल 2000 में लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल किया था।

राज्यमंत्री का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि आज के व्यस्ततम जीवन शैली होने के कारण जीवन में तनाव और कई तरह की बीमारियां फ़ैल रही है और कई तरह की दवाइयां चल रही है... योग एक ऐसी दवा है कि प्रतिदिन कुछ मिनट योग कर सारी दवाइयों से छुटकारा पा सकते हैं, इसीलिए प्रतिदिन योग करना चाहिए।


संबंधित समाचार