होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, बैंड पार्टी के साथ ले जाए जा रहे 6 नाबालिगों का रेस्क्यू

बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, बैंड पार्टी के साथ ले जाए जा रहे 6 नाबालिगों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले के दौरे के दौरान बाल श्रम का एक मामला पकड़ते हुए त्वरित कार्रवाई कराई। तुमगांव थाना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी के साथ ले जाए जा रहे छह नाबालिग बच्चों को देखा, जिनसे कथित रूप से श्रम कराया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. शर्मा ने मौके पर रुककर पूरी स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU), जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPO) की टीम सक्रिय हुई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सभी छह बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया और आगे की प्रक्रिया के लिए तुमगांव थाना भेजा गया।

वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश

बाल श्रम में उपयोग किए जा रहे वाहन की पहचान होने के बाद आयोग अध्यक्ष ने संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि मामले की पूरी जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश

डॉ. वर्णिका शर्मा ने अधिकारियों और चाइल्डलाइन टीम को बाल श्रम की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आयोग लेगा संज्ञान

आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मामले में बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के लिए आयोग लगातार कार्य कर रहा है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


संबंधित समाचार