होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL में चमके प्रभसिमरन सिंह: MI vs PBKS मैच में 80 रन की तूफानी पारी, क्या टीम इंडिया में बनेगी जगह?

IPL में चमके प्रभसिमरन सिंह: MI vs PBKS मैच में 80 रन की तूफानी पारी, क्या टीम इंडिया में बनेगी जगह?

MI vs PBKS: 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में  ने दमदार प्रदर्शन करते हुए  को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे युवा बल्लेबाज, जिन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 80 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया।

डिकॉक का शतक बेकार, मुंबई को मिली हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए। टीम के लिए  ने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने  (50 रन) और कप्तान  (14 रन) के साथ अहम साझेदारी निभाई। पंजाब की ओर से  ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई।

प्रभसिमरन-अय्यर की साझेदारी ने बदला मैच

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन इसके बाद  और कप्तान  ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह: 39 गेंदों में 80 रन (नाबाद) श्रेयस अय्यर: 35 गेंदों में 66 रन बनाया है। पंजाब ने यह लक्ष्य सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।

 IPL 2026 में प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन 

इस सीजन में वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, अपने 5 मैच में  70.33 की से 211 रन  बनाया है, और स्ट्राइक रेट 172.95  रही है। जिसमें  11 छक्के व 22 चौके शामिल है, विकेटकीपर के तौर पर भी उन्होंने 3 कैच लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।

क्या टीम इंडिया में मिलेगी जगह?

25 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह का लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदार बना रहा है। ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में उनकी दोहरी भूमिका चयनकर्ताओं के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

IPL करियर: कैसे रहा सफर?

करियर की शुरुआत साल 2019 में पंजाब फ्रेंचाइजी से डेब्यू किया। 2022 में 60 लाख में दोबारा खरीदे गए।  2023 में 14 मैच में 358 रन (एक शतक) लगाया।  2024 में 14 मैच में 334 रन बनाया, 2025 549 रन, टीम के प्रमुख बल्लेबाज बने। 2025 मेगा ऑक्शन से पहले  ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया, और उन्होंने इस भरोसे को सही साबित किया।यह प्रदर्शन सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं है, बल्कि वह IPL 2026 में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में देखने का सपना सच हो सकता है।


संबंधित समाचार