होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विवाह मंडप थीम: पारंपरिक विवाह मंडप की थीम से सजा मतदान केंद्र, लोगों में उत्साह 

विवाह मंडप थीम: पारंपरिक विवाह मंडप की थीम से सजा मतदान केंद्र, लोगों में उत्साह 

जनपद पंचायत पलारी के ग्राम आदर्श ग्राम पंचायत अमेरा में मतदान केंद्र को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक विवाह मंडप की थीम से सजाया गया है जिसका सभी मतदाता काफी तारीफ कर रहे हैं और उत्साह से वोट डालने पहुंच रहे हैं। यहां सुबह 7:00 से महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है इस मतदान केंद्र को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक विवाह मंडप जिसे मड़वा कहा जाता है उस थीम से सजाया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी वैवाहिक सामग्री यहां पर  गई है।

मंडप के नीचे विवाह में लगने वाले सभी सामग्रियों को सजा कर रखा गया है। एवम विवाह मंडप को आम के पत्तो एवम फूलो से सजाया गया है। स्व सहायता समूह की महिला बहनों को द्वारा शादी मड़वा को तैयार किया गया है जिसमें जिला प्रशासन का भी काफी सहयोग रहा है।

 


 


 

 


संबंधित समाचार