होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

माओवादी नेता गणपति नेपाल में गिरफ्तार, बस्तर में 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर

माओवादी नेता गणपति नेपाल में गिरफ्तार, बस्तर में 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर

जगदलपुर | बड़ी खबर: माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य गणपति को नेपाल में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। गणपति को माओवादी संगठन का प्रमुख रणनीतिकार और ब्रेन माना जाता रहा है। वर्ष 2004 से 2018 तक वे सेंट्रल कमेटी के महासचिव पद पर रहे।

2018 में छोड़ा था महासचिव का पद

बताया जाता है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते गणपति ने वर्ष 2018 में महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संगठन की कमान नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी।

चार दशकों से अंडरग्राउंड रहकर चलाते रहे गतिविधियां

गणपति करीब चार दशक तक अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन करते रहे। संगठन के भीतर उन्हें वैचारिक और रणनीतिक रूप से बेहद प्रभावशाली नेता माना जाता रहा है।

बस्तर में 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की तैयारी

इधर बस्तर क्षेत्र से भी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के 15 नक्सली आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी डीवीसीएम स्तर के सदस्य हैं और अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे हैं।

जल्द पुलिस के सामने किया जा सकता है पेश

सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक-दो दिन के भीतर पुलिस मीडिया के सामने पेश कर सकती है। इसे बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


संबंधित समाचार