होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सांसद घोषित!

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सांसद घोषित!

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे होने के बाद तीसरा चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग अपनी तैयारियों में जुटा है तो वही प्रदेश की एक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद घोषित कर दिया? लोकसभा चुनाव के परिणाम भले ही 4 जून को आएंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर इतने उत्साहित है कि वह अपने नेता को चुनाव परिणाम से पहले ही सांसद मानने लगे है। 

दरअसल, मामला मंडला लोकसभा से सामने आया है। मंडला लोकसभा से कांग्रेस ने ओमकार मरकाम को प्रत्याशी बनाया है। बीते रविवार को ओमकार मरकाम का जन्मदिन था, इस मौके पर मंडला ​लोकसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओमकार मरकाम का केक कटवाया, जिसमें सांसद लिखा हुआ था। सांसद लिखे केक को लेकर मरकाम अब सुर्खियों में आ गए है। बता दें कि मंडला लोकसभा सीट से बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनावी मैदान में उतारा है।

आदिवासी चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला 

मंडला सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। इस बार भाजपा-कांग्रेस के आदिवासी चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस के मरकाम मंडला से लगातार विधानसभा का चुनाव लगातार जीत रहे है। वही फग्गन केंद्रीय मंत्री रहते विधानसभा का चुनाव हारने के कारण ज्यादा सतर्क है। मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा की ओर से आठवीं बार मैदान में हैं। कुलस्ते 2009 का चुनाव कांग्रेस के बसोरी सिंह मेशराम से हार गए थे। कांग्रेस के ओमकार मरकाम 2014 का चुनाव फग्गन से हार चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। 

लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस 

मंडला लोकसभा क्षेत्र के तहत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। विधानसभा चुनाव में इनमें से 5 पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त हासिल कर रखी है। कांग्रेस द्वारा जीती गई विधानसभा सीटें बिछिया, निवास, डिडोरी, केवलारी, लखनादौन हैं। भाजपा सिर्फ 3 विधानसभा सीटों मंडला, शहपुरा और गोटेगांव में ही जीत हासिल कर सकी थी। खुद फग्गन कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में फग्गन सिंह को यह चुनाव बड़ी चुनौती है। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटें जीत कर भाजपा पर बड़ी बढ़त हासिल की थी।


संबंधित समाचार