होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS; बड़ी खबर ! MP नगर की 07 दुकानें आई आग की चपेट में, दो घंटे में आग पर पाया काबू

BHOPAL NEWS; बड़ी खबर ! MP नगर की 07 दुकानें आई आग की चपेट में, दो घंटे में आग पर पाया काबू

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती रात बड़ा हादसा होते होते रह गया। एमपी नगर स्थित एक  कबाड़ की एक एक कर सात दुकानें आई आग की चपेट में आ गई। जब लोगों ने आग की लपटों को उठता देखा तो तुरंत घटना की जानकारी दमकल की टीम को दी। जिसके बाद टीम ने  मौके पर पहुंचकर आग पर काबू  पाया। इस दौरान दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीबन 2 घंटे से अधिक समय लग गया। एक साथ इतनी दुकानों में आग कैसे लगी हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पूरे इलाके में दहशत का माहौल 

मिली जानकारी के अनुसार यह आग एमपी नगर जोन-2 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दुकानों में लगी। आग लगने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को इस बात का डर था कि कहीं आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच जाए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह देखकर आसपास के कई लोग बाल्टी से पानी भर के आग बुझाने का प्रयास करते रहे। 

प्लास्टिक, नायलोन और कागज के जलने से लगी आग 

वही इस हादसे को लेकर नगर निगम के फायर अफसर रामेश्वर नील ने बताया कि कबाड़ की दुकान में प्लास्टिक, नायलोन और कागज के जलने की वजह से आग तेजी से फैली। इसके चलते आग पर काबू करने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कबाड़ की दुकान में आग कैसे लगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।


 


संबंधित समाचार