होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain Breaking : महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी ने की खुदकुशी की कोशिश, पहले ही दिया था आत्मदाह की चेतावनी 

Ujjain Breaking : महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी ने की खुदकुशी की कोशिश, पहले ही दिया था आत्मदाह की चेतावनी 

उज्जैन। महाकाल की नगरी में महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी की खुदकुशी करने की कोशिश से हड़कंप की स्थिति बन गई। दरअसल उन्होंने फिनायल पीकर अपनी जान लेने की कोशिश की है। मंदाकिनी दीदी को अभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते दिन महामंडलेश्वर पर साढ़े सात लाख रुपये लेकर महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी ने आत्मदाह की बात कही थी। 

आपको बता दें कि श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के समीप महामाया आश्रम में शनिवार को संत सुरेश्वरानंद पुरी का चादर विधि समारोह हुआ था।  इसके बाद महंत सुरेश्वरानंद पुरी और महामंडलेश्वर मंदाकिनी दीदी मां में विवाद खड़ा हो गया। जहां सुरेश्वरानंद पुरी ने आत्मदाह की धमकी देते हुए महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी दीदी मां पर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाकर पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी वहीं, मंदाकिनी दीदी मां ने भी बदनाम करने की साजिश करार देते हुए आत्मदाह करने की बात कह डाली थी। 


संबंधित समाचार