होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : इस बार हमें भोपाल का नया इतिहास लिखना है: श्रीवास्तव

Lok Sabha Elections 2024 : इस बार हमें भोपाल का नया इतिहास लिखना है: श्रीवास्तव

भोपाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में रविवार को पुराने शहर में विशाल कार्यकर्ता रैली निकाली गई। रैली में श्रीवास्तव के साथ उत्तर भोपाल के विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री आरिफ अकील मुख्य रूप से शामिल हुए। श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें मिलकर भोपाल का नया इतिहास लिखना है। लोकसभा को जीत आपके सहयोग और आपकी सक्रियता से सुनिश्चित हो रही है। इस बार पूरे देश के साथ ही भोपाल का भी माहौल बदला हुआ है। रैली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

कार्यकर्ताओं की बैठक ली

इससे पहले  कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने सुबह अरेरा कॉलोनी स्थित कॉलोनी के गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश एवं भोपाल में अमन चैन की कामना की।यहां सिख समाज के लोगों से समर्थन मांगा। यहां उन्होंने लंगर भी छका। इसके बाद उन्होंने सेन जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  इसके बाद अरुण सीहोर गए और वहां उन्होंने जनसंपर्क किया। श्रीवास्तव के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने मिसरोद में भी  जनसम्पर्क किया और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।  


संबंधित समाचार