होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 :प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया जीवन

Lok Sabha Elections 2024 :प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया जीवन

भोपाल। यह चुनाव देश का मान-सम्मान बढ़ाने और सनातन धर्म की रक्षा का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन खुली किताब है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देशसेवा, राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में 51 साल के पहले कोई चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने न तो घर बसाया, न परिवार बसाया, न जमीन खरीदी, न मकान और न ही कोई दुकान बनाई। यह बात डॉ. मोहन यादव ने कही। 

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को श्योपुर के विजयपुर एवं प्रेमसर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पीएम मोदी ये तपस्या हम सबका जीवन अच्छा करने के लिए कर रहे हैं। जिनका खुद का मकान नहीं है, वो 4 करोड लोगों को मकान देने का सपना देखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के लिए अपना जीवन पूरी तरह समर्पित कर दिया है। कोरोनाकाल के दौर में भाई का भाई नहीं हो रहा था, सगे-संबंधी दूर भाग रहे थे, उस दौर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला और हम सबकी जान बचाने के लिए जुट गए।

कांग्रेस के दोहरे चरित्र वाले लोगों से सावधान रहे जनता: शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही वातावरण बना हुआ है। पश्चिम बंगाल हो या जम्मू-कश्मीर का लाल चैक, जहां कभी तिरंगा नहीं फहराने देते थे। आज पश्चिम बंगाल से लेकर जम्मू-कश्मीर और देशभर से एक ही आवाज आ रही है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह चुनाव कई मायनों में अलग है। कांग्रेस पार्टी में अब कोई रहना नहीं चाहता है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के अंदर सिमट कर रही गई है, फिर भी वह देश के अंदर जातियों में भ्रम फैलाकर लोगों को बांटने, लड़ाने का कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र वाले लोग आएंगे और लोगों को जातियों के नाम पर लड़ाने का कार्य करेंगे। ऐसे लोगों से आप सभी मतदाताओं को सावधान रहना है।   

बैरसियावासियों ने फूलों की बारिश की है, अपना प्रेम बरसाया है, उससे मन गदगद हो गया: सीएम 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पत्थर से घायल होते तो देखा था, लेकिन फूलों से घायल होते हुए पहली बार देखा है। जिस तरह से बैरसियावासियों ने फूलों की बारिश की है, अपना प्रेम बरसाया है। उससे मन गदगद हो गया है। यह बैरसिया के लोगों का प्रेम है। इस बार का चुनाव देश के मान-सम्मान और श्रीराम मंदिर का चुनाव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को बैरसिया विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान विधायक विष्णु खत्री भी इनमें साथ रहे। उन्होंने कहा कि 2014 में जब आपने भाजपा को वोट दिया, तो देश से आतंकवाद का सफाया हो गया। दूसरी बार 2019 में वोट दिया था तो अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हो गए, भव्य मंदिर का निर्माण हो गया, कश्मीर से धारा 370 हटा दी।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बैरसिया में उमड़ा जनसैलाब


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक किमी के रोड-शो में बस स्टैंड चौराहे से चौपड़ बाजार तक खुले रथ में सवार होकर हाथों में कमल का प्रतीक लेकर जनता का अभिवादन किया और आशीर्वाद मांगा। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने क्षेत्र की जनता उमड़ी

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे और जगह-जगह मंच से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर आतिशबाजी की गई। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रथ पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री एवं भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई भी सवार रहे।

मुख्यमंत्री आज सागर, भिंड और ग्वालियर में करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर, भिण्ड व ग्वालियर में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इच्छावर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सिरोंज, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, शिवपुरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन दतिया, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ग्वालियर, वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाॅइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर उज्जैन व मंदसौर के प्रवास पर रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.30 सागर लोकसभा की बीना में जनसभा, दोपहर 12 बजे सागर के खुरई में जनसभा, दोपहर 1.05 बजे भिण्ड लोकसभा के लहार में जनसभा, दोपहर 3.05 बजे ग्वालियर लोकसभा के डबरा में जनसभा, शाम 4.10 ग्वालियर के भितरवार में जनसभा एवं शाम 5.30 ग्वालियर में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे।  


संबंधित समाचार