होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha elections 2024 phase 03 : लोकसभा चुनाव ड्यूटी से नाम कटाने मिले 2500 आवेदन, 1500 को मंजूरी..

Lok Sabha elections 2024 phase 03 : लोकसभा चुनाव ड्यूटी से नाम कटाने मिले 2500 आवेदन, 1500 को मंजूरी..

रायपुर। Lok Sabha elections 2024 phase 03 : तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शासन प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है, इसके साथ ही राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन द्वारा तकरीबन 11 हजार 500 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गयी है। इनमें से 2500 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, आवश्यक कार्य एवं शादी जैसे कार्यक्रमों का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी से नाम कटाने के लिए आवेदन दिया था जिसमें से 1500 आवेदनों पर जिला प्रशासन ने मंजूरी देते हुए सूचि से नाम हटा दिया गया है।  इसके साथ ही 1000 आवेदनों में ठोस कारन नहीं होने की स्थिति में आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया।  

जिपं सीईओ विश्वदीप को बनाया नोडल अधिकारी :

Lok Sabha elections 2024 phase 03 : चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने और जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी जिपं सीईओ विश्वदीप को नियुक्त किया गया है।  उन्होंने लोकसभा चुनाव ड्यूटी में असमर्थता जाहिर करने वाले आवेदनकर्ताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव ड्यूटी से बहुतायत कर्मचारी पीछा छुड़ाना चाहते हैं।  कई आवेदन अनावश्यक तथ्यों के आधार पर दिए गए थे जिसे रिजेक्ट कर दिया गया है।  वास्तविक और उचित कारणों के साथ ही गंभीर बीमारी , गर्भवती, शादी , सगाई , शोक कार्य में शामिल होने के आवेदनों को प्राथमिकता रखते हुए ऐसे आवेदनों को मंजूरी दी गयी है।  

चुनाव ड्यूटी से बचने बनाये बहाने : 

Lok Sabha elections 2024 phase 03 : उन्होंने आवेदनों का जिक्र करते हुए बताया कि  चुनाव ड्यूटी से नाम कटाने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह के बहाने बनाए थे जिनमें कोई सिर- बदन दर्द, पैदल चलने से दिक्कत, रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होना, छोटे बच्चों की देखरेख, बड़े-बुजुर्ग की देखरेख जैसी कई तरह की समस्या बताते हुए कर्मचारियों ने अपना नाम चुनाव ड्यूटी से पृथक करने के लिए आवेदन किया था। ऐसे आवेदन करीब एक हजार थे। इन सभी आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है।

गंभीर बीमारी वाले आवेदनों को मंजूरी :

Lok Sabha elections 2024 phase 03 : चुनाव ड्यूटी से जिनके नाम सूर्व से अलग किए गाए हैं. उनमें गर्भवती महिला, दूधमुहे बच्चे की मा, हार्ट पेशेंट, कैंसर, हाइ बीपी, शुगर से पीड़ित जैसी बीमारी वाले कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा कई कर्मचारियों की चुनाव में डबल ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे कर्मचारियों को भी राहत देते हुए उनके नाम पोलिंग बूथ की ड्यूटी से हटाए गए है। कुछ कर्मचारियों के घर में शादी समारोह है, तो किसी के परिवार में सदस्य का निधन हो गया है। ऐसे कर्मचारियों के आवेदनों को भी मंजूरी देते हुए उन्हें चुनाव ड्यूटी पृथक किया गया है। 


Lok Sabha elections 2024 phase 03 : चुनाव ड्यूटी से हटाए गए कर्मचारियों की जगह अब रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके लिए रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को ड्यूटी संबंधी आदेश पत्र भी जारी किया है। जिला पंचायत रायपुर नोडल अधिकारी व सीईओ विश्वदीप ने बताया कि, गंभीर समस्या वाले 15 सो कर्मचारियों के नाम चुनाव ड्यूटी से पृथक तथा एक हजार आवेदन रिजेक्ट किए है।


संबंधित समाचार