होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Election: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को किया रवाना, सामग्री वितरण का काम शुरू 

Lok Sabha Election: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को किया रवाना, सामग्री वितरण का काम शुरू 

लोकेशन - कोरिया
रिपोर्टर - रविकांत सिंह राजपूत 


Lok Sabha Election: प्रदेश में कल 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव सामग्री वितरण के बाद जिले के दुरस्थ क्षेत्रों के मतदान दलों को  जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह और उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने वाहनो की पूजा अर्चना करके रवाना किया। दोनो ने मतदान दल के अधिकारी कमर्चारियों को हाथ मिलाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देकर रवाना किया। आपको बता दे 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में कोरिया जिले से बैकुंठपुर विधानसभा के 278 और भरतपुर सोनहत विधानसभा (आंशिक) 28 मतदान केंद्र हैं। जिसमे भरतपुर सोनहत के दूरस्थ मक्तदन केंद्र के दल को जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने पूजा अर्चना करके रवाना किया।  

 मतदान केंद्र तैयार :

Lok Sabha Election: मतदान दल रवाना करने के लिए सुबह 6 बजे से ही सामग्री वितरण का काम शुरू हो गया, मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण के साथ पुलिस बल और वाहन का वितरण का काम जारी है जो आज पूरे दिन जारी रहेगा।आपको बता दे मतदान के लिए बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। 10 संगवारी महिला मतदान केंद्र भी तैयार की गई है। यहां पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा। इसी तरह 5 युवा व एक दिव्यांग मतदान केन्द्र भी बनाया गया है। यहां मतदान केंद्र तक जाने के लिए रैंप व व्हील चेयर जैसी सुविधाएं होंगी।

 


 


संबंधित समाचार