होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

किश्तवाड़ में 3 आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम घोषित; दो SPO की हत्या के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

किश्तवाड़ में 3 आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम घोषित; दो SPO की हत्या के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकवादियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इन आतंकियों की गिरफ्तारी या ठिकाने की पुख्ता जानकारी देने वाले को कुल 30 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया है।

तीन आतंकियों की तस्वीरें जारी, पुलिस ने मांगी जनता से मदद

किश्तवाड़ जिला पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों में तीन वांछित आतंकियों की पहचान मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस ने इनकी तस्वीरें चेकपॉइंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर लगवाई हैं, ताकि आम लोग इन्हें पहचान सकें और इनकी मौजूदगी से जुड़ी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचा सकें।

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ये आतंकी जिले में हुई एसपीओ की हत्या की वारदात से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी को आतंकवादी नेटवर्क तक पहुंचने के लिए अहम माना जा रहा है।

आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, पहचान गुप्त रखने का भरोसा

तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुल 30 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया है। इनके छिपने के ठिकाने या गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या इन आतंकियों से जुड़ी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दच्छन में मिले थे दो SPO के गोलियों से छलनी शव

दरअसल, किश्तवाड़ के दुर्गम दच्छन इलाके में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) की हत्या कर दी गई थी। दोनों बुधवार से लापता थे। गुरुवार सुबह उनके शव बरामद हुए, जिन पर गोलियों के निशान मिले थे।

दोनों एसपीओ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे और कैंप से सेना की पोस्ट की ओर जाते समय लापता हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जांच के दौरान दोनों जवानों की सर्विस राइफलें भी गायब मिलीं। हथियारों की बरामदगी और वारदात में शामिल आतंकियों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबल संदिग्धों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।


संबंधित समाचार