होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

खंडवा लोकसभा : चौथे चरण से पहले शिवराज का बड़ा खेला, कांग्रेस को तगड़ा झटका 

खंडवा लोकसभा : चौथे चरण से पहले शिवराज का बड़ा खेला, कांग्रेस को तगड़ा झटका 

खंडवा लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा के तीन चरण पूरे हो चुके है। अब चौथे चरण के मतदान की बारी है, लेकिन इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा में बड़ा खेला करते हुए कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया है। खंडवा में बीजेपी ने मतदान से पहले बड़ी सेंधमारी करते हुए कांग्रेस नेत्री पूर्व महापौर अणिमा उबेजा और उनके पति गुरमीत सिंह उबेजा को बीजेपी में शामिला करा लिया। उबेजा के अलावा खंडवा जिले के दो बड़े नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता अणिमा उबेजा, गुरमीत उबेजा, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैन को बीजेपी में शामिल कराया है। इससे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष इन्दलसिंह पंवार भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। ​शिवराज सिंह खंडवा में लोकसभा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। शिवराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के विचारवान लोग अब कांग्रेस की रीति नीतियों से दुःखी होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। 

मिलेगी पार्टी को ताकत

खंडवा में अपने संबोधन में शिवराज सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी सब के मन में बसे है। लोगों की उनके प्रति श्रध्दा है। लोग भारत को विश्व गुरु बनते देखना चाहते हैं, इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ रहे है। बहन अणिमा और गुरमीत सिंह बीजेपी में शामिल हुई है, इससे भाजपा की ताकत बढ़ेगी। राजू भाई भी बीजेपी में शामिल हुए है। मैं सभीका भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। 


संबंधित समाचार