होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांतिलाल भूरिया : जिनकी दो पत्नी उनको मिलेंगे 2 लाख रूपए हर साल!, जानिए

कांतिलाल भूरिया : जिनकी दो पत्नी उनको मिलेंगे 2 लाख रूपए हर साल!, जानिए

कांतिलाल भूरिया : मध्यप्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान से पहले प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इसी कड़ी में प्रदेश की रतलाम—झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने एक ऐसा बयान दे डाला जिसके बाद से सियासत में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांतिलाल भूरिया ने चुनाव प्रचार के दौरान दो पत्नी वालों के लिए घोषणा करते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति की दो पत्नी है, उसे दो लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे। 

कांतिलाल भूरिया के इस बयान को बीजेपी ने तुष्टीकरण की राजनीति बताया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भूरिया के इस बयान का समर्थन किया है। भूरिया ने यह बयान गुरुवार को रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा में दिया है। इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। भूरिया की इस घोषणा के बाद पटवारी उनका समर्थन करते हुए कहा कि आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको डबल।

भाजपा ने साधा निशाना

कांतिलाल भूरिया के बयान को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए एक्स पर लिखा है कि 'तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को सरेआम बेइज्जत करने के लिए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और विक्रांत भूरिया ने मंच का सहारा लेना शुरू कर दिया है।' 

वो नंगा होकर नदी में उतर गया - भूरिया

कांतिलाल भूरिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया। भूरिया ने आगे कहा कि हमने भी बड़े-बड़े प्रधानमंत्री देखे। जब भी प्रधानमंत्री भाषण देते तो लोग चौराहे पर खड़े होकर भाषण देखते थे। नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गांधी सबको देखा। लेकिन इसने तो सारी सीमाएं लांघ दीं। नंगा होकर नदी उतर गया। वो नरेंद्र मोदी है। इसलिए आपको नरेंद्र मोदी को सबक सिखाना है 


संबंधित समाचार