होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jharkhand Board 12th Result 2024 : इस दिन जारी हो सकते है  झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे ,पढ़े पूरी खबर 

Jharkhand Board 12th Result 2024 : इस दिन जारी हो सकते है  झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे ,पढ़े पूरी खबर 

झारखण्ड।  जिन स्टूडेंट्स ने इस साल झारखण्ड बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी है उनके लिए ये जानकारी बहुत काम की है। जानकारी के अनुसार ऐसी सम्भावना जताई जा रही है की झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल यानी 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को जेएसी 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है।  वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की झारखंड बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

आपको बता दें  कि इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार 3,44,822 स्टूडेंट्स को है।  बोर्ड एग्जाम फरवरी महीने में आयोजित की गई थी और दसवीं के नतीजे पहले ही जारी हो चुके हैं। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में रिकॉर्ड 90.39 परसेंट बच्चे पास हुए थे। जिनमे  लड़कियों ने लड़कों से अच्छा परफॉर्म किया था और टॉप तीन पोजीशन पर भी लड़कियों ने जगह बनाई थी।  कुल 91 प्रतिशत लड़कियां और 89.7 परसेंट लड़के पास हुए। 

झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स की मदद से अपने रिजल्ट देख सकते है। इनका पता ये है –

jacresults.in
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com
jharresults.nic.in.


संबंधित समाचार