होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jayshree Ullal : दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की CEO बनीं जयश्री उल्लाल

Jayshree Ullal : दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की CEO बनीं जयश्री उल्लाल

Jayshree Ullal : वैश्विक टेक इंडस्ट्री में भारतीय मूल के दिग्गज CEOs की सूची में अब एक नया नाम सबसे ऊपर आ गया है। अब तक माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई का दबदबा माना जाता था, लेकिन हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने तस्वीर बदल दी है। अरिस्टा नेटवर्क्स की चेयरपर्सन और CEO जयश्री उल्लाल अब दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल CEO बन गई हैं।

50,170 करोड़ हैं संपत्ति

हुरुन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति करीब 50,170 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह आंकड़ा सत्या नडेला (करीब 9,770 करोड़ रुपये) और सुंदर पिचाई (लगभग 5,810 करोड़ रुपये) से कई गुना अधिक है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ भारतीय समुदाय बल्कि पूरी सिलिकॉन वैली का ध्यान आकर्षित किया है।

अरिस्टा नेटवर्क्स की सफलता के पीछे नेतृत्व

जयश्री उल्लाल वर्ष 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रही हैं। क्लाउड नेटवर्किंग और हाई-परफॉर्मेंस डेटा सेंटर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अरिस्टा आज एक वैश्विक अग्रणी कंपनी बन चुकी है। फोर्ब्स के अनुसार, 2024 में कंपनी का वार्षिक राजस्व करीब 7 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 फीसदी की बढ़त है। कंपनी के शेयरों में आई तेज उछाल ने उल्लाल की नेटवर्थ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके पास अरिस्टा नेटवर्क्स के लगभग 3 प्रतिशत शेयर हैं।

लंदन से दिल्ली फिर अमेरिका तक का सफर

जयश्री उल्लाल का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन में हुआ। बचपन में वे भारत आईं और नई दिल्ली में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता एक प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी थे, जिनका भारतीय शिक्षा व्यवस्था में अहम योगदान रहा। बाद में परिवार अमेरिका चला गया, जहां से जयश्री के करियर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

शिक्षा और करियर का मजबूत आधार

अमेरिका में उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। करियर की शुरुआत AMD और फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर जैसी कंपनियों से हुई। इसके बाद सिस्को में उन्होंने स्विचिंग बिजनेस को नई ऊंचाई दी। 2008 में अरिस्टा नेटवर्क्स की कमान संभालना उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया।


संबंधित समाचार