आईपीएल 2026 में Punjab Kings ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे युवा बल्लेबाज़ Priyansh Arya और Cooper Connolly, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 182 रन की विस्फोटक साझेदारी कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
80 गेंदों में 182 रन, गेंदबाज़ बेबस
पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और Prabhsimran Singh बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने मोर्चा संभाला और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ डाले। प्रियांश आर्य: 37 गेंद में 93 रन (4 चौके, 9 छक्के), कूपर कॉनली: 46 गेंद में 87 रन (8 चौके, 7 छक्के) दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए और टीम का स्कोर 254 रन तक पहुंचाया।
PBKS इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले Shaun Marsh-Adam Gilchrist (206 रन, 2011) और Mayank Agarwal-KL Rahul (183 रन) बनाया है।
13.65 का रन रेट, चौथी सबसे तेज 100+ साझेदारी
प्रियांश और कॉनली की साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो पंजाब किंग्स के लिए 100+ रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है। इस दौरान लखनऊ के गेंदबाज़ पूरी तरह बेअसर नजर आए।
12वें ओवर में बरसे 32 रन, टूटा पुराना रिकॉर्ड
मैच का सबसे महंगा ओवर Aiden Markram के नाम रहा, जिसमें 32 रन बने। इस ओवर में दोनों बल्लेबाज़ों ने 2-2 छक्के जड़े। इससे पहले लखनऊ के लिए सबसे महंगा ओवर Ravi Bishnoi ने 2022 एलिमिनेटर में 27 रन देकर डाला था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया।
खिताब की प्रबल दावेदार बनी पंजाब
पंजाब किंग्स की यह विस्फोटक बल्लेबाज़ी दिखाती है कि टीम इस सीजन खिताब की मजबूत दावेदार बन चुकी है। बल्लेबाज़ी क्रम की गहराई और आक्रामक अंदाज़ विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। IPL 2026 में यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा। प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली की ऐतिहासिक साझेदारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।