उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, Sona Comstar ने आधिकारिक बयान जारी कर दी...

उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, Sona Comstar ने आधिकारिक बयान जारी कर दी...

Sunjay Kapur death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार संजय कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। 53 वर्षीय संजय यूके में पोलो मैच खेल रहे थे. इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.लेकिन रिपोर्ट्स से मि ली जानकारी ये दावा किया है कि एक अजीब हादसे के चलते यह हार्ट अटैक के चलते उनकी जान चली. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगली थी. संजय कपूर एक सफल कारोबारी के साथ बहुत अच्छे पोलो खिलाड़ी भी थे.

पोलो मैच खेलने के दौरान बिगड़ी तबियत:

सूत्रों के मुताबिक पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर को अटैक आया जिस वजह से उनकी मौत हो गई। दरअसल इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में संजय कपूर पोलो मैच खेल रहे थे. ऐसा माना जा रहा है कि, एक मधुमक्खी खेल के दौरान उनके मुंह में चली गई, और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जिसके बाद संजय ने खेल रोकने को कहा और मैदान से बाहर निकले. जिसके तुरंत बाद उन्हें  हार्ट अटैक आया .फिर उन्हें तत्काल हास्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां संजय कपूर का निधन होगा 

Sona Comstar का आधिकारिक बयान:
  
वहीं संजय के निधन के बाद उनकी Sona Comstar ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि, हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और 'हमारे चेयरमैन संजय जे कपूर का इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से 12 जून 2025 को असामयिक निधन हो गया।' इस बयान में कंपनी ने उनकी मौत का कारण को 'हार्ट अटैक' बताया है, हालांकि उन्होंने इसकी पूरी डीटेल जानकारी नहीं दी है.

बॉलीवुड अभिनेत्री से की थी शादी:
  
उद्योगपति संजय कपूर ने 3 बार शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं। फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से उन्होंने 1996 में पहली शादी की थी, जिसके चार साल तक वह साथ रहे. फिर साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से संजय ने दूसरी शादी की थी. जिनसे उनके एक बेटा कियान (13) और बेटी समीरा (19) की है. लेकिन संजय की ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी और आपसी सहमति के बाद करिश्मा से 2016 में उनका तलाक हो गया. फिर 2017 में उद्यमी और मॉडल प्रिया सचदेव से उन्होंने तीसरी शादी की. 


संबंधित समाचार