गुवाहाटी। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। गुवाहाटी T20 में भारत ने सिर्फ 10 ओवर में 154 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस धमाकेदार जीत के दौरान भारतीय टीम के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए।
1. 14 गेंद में अर्धशतक – अभिषेक शर्मा का तूफान
अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज़ T20I फिफ्टी है सबसे तेज़ फिफ्टी अब भी युवराज सिंह (12 गेंद, 2007) के नाम है न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I में यह सबसे तेज़ अर्धशतक है।
2. पावरप्ले में तीसरी बार फिफ्टी:
अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में तीसरी बार अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इंग्लैंड (मुंबई) और श्रीलंका (दुबई) के खिलाफ T20I इतिहास में वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने इस सूची में इस्वातिनी के आदिल बट भी शामिल हैं
3. 25 गेंद से कम में 9 फिफ्टी:
अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने T20I में 25 या उससे कम गेंदों में 9 बार अर्धशतक लगाए हैं। किसी भी अन्य बल्लेबाज़ ने इस फॉर्मेट में 7 से ज्यादा ऐसी फिफ्टी नहीं लगाई हैं
4. 20 गेंदों में तीन फिफ्टी:
अभिषेक शर्मा अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में 3 अर्धशतक लगाए हैं। युवराज सिंह, डेविड वॉर्नर, कॉलिन मुनरो, फिल साल्ट इस सूची में केवल फैसल खान (सऊदी अरब) उनसे आगे हैं।
5. 10 ओवर में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़:
भारत ने 154 रन का लक्ष्य 10 ओवर के भीतर हासिल किया, जो T20I इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ बड़ा रन चेज़ है। पहला स्थान: ऑस्ट्रेलिया (155 रन बनाम स्कॉटलैंड, 9.4 ओवर, 2024) 60 गेंद शेष रहते जीत भारत ने मैच 60 गेंद बाकी रहते जीत लिया यह भारत की चौथी सबसे बड़ी T20I जीत घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी जीत है न्यूज़ीलैंड के लिए यह T20I में सबसे बड़ी हार साबित हुई।
पावरप्ले में 94 रन:
गुवाहाटी T20 में भारत ने पावरप्ले में 94 रन बनाए, जो मेंस T20I का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है पहला स्थान: 95/1 बनाम इंग्लैंड (मुंबई, 2025) गुवाहाटी T20 में टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज पर कब्ज़ा जमाया, बल्कि T20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी का नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया। अभिषेक शर्मा का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा।