होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 22 गेंदों में फिफ्टी और 5000 रन पूरे कर बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड...

नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 22 गेंदों में फिफ्टी और 5000 रन पूरे कर बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड...

Abhishek Sharma World Record: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने नागपुर की धरती पर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए एक ही मैच में दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे तेज अर्धशतक:

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल (23 गेंद, ऑकलैंड 2020) और रोहित शर्मा (23 गेंद, हैमिल्टन 2020) के नाम दर्ज था।

पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड: 25 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी:

अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह अब T20I क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी 8  अभिषेक शर्मा, 7  फिल साल्ट, 7 सूर्यकुमार यादव, 7 एविन लुईस अभिषेक ने 8वीं बार यह कारनामा कर सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड: सबसे कम गेंदों में 5000 T20 रन:

अर्धशतक के बाद अभिषेक ने रफ्तार और तेज कर दी। 82 रन पूरे करते ही उन्होंने T20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह T20 इतिहास में सबसे कम गेंदों में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने यह मुकाम सिर्फ 2898 गेंदों में हासिल किया, जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

T20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 5000 रन

2898 – अभिषेक शर्मा
2942 – आंद्रे रसेल
3127 – टिम डेविड
3196 – विल जैक्स
3239 – ग्लेन मैक्सवेल

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा T20I स्कोर:

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी और अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन ठोक दिए। यह स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा टीम टोटल है। जिसमें  अभिषेक शर्मा: 35 गेंदों पर 84 रन (5 चौके, 8 छक्के) और  रिंकू सिंह: 20 गेंदों पर 44 रन (3 चौके, 4 छक्के) शामिल हैं। अभिषेक शर्मा ने नागपुर में खेली गई इस ऐतिहासिक पारी से यह साफ कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में से एक हैं। दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेजतर्रार बल्लेबाजी और बड़े मैच का दबाव अभिषेक हर कसौटी पर खरे उतरे।


संबंधित समाचार