होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अवैध संबंध: युवती ने शादी के लिए बनाया दबाव तो पुलिस जवान ने पेट्रोल पंप, अपने ही घर के बाहर चलाई गोली, एसएसपी ने किया सस्पेंड...

अवैध संबंध: युवती ने शादी के लिए बनाया दबाव तो पुलिस जवान ने पेट्रोल पंप, अपने ही घर के बाहर चलाई गोली, एसएसपी ने किया सस्पेंड...

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले एक पुलिस जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कई जगहों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग को सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इस मामले में एसएसपी अभिषेक पल्लव ने पुलिस जवान को सस्पेंड कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन दूसरी लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा था। युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जमानत मिल चुकी है। युवती लगातार पुलिस जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी। शादी के दबाव को लेकर वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद उसने देर रात ढाबा, पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग की है। इस घटना के बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर इंसास रायफल को भी बरामद कर लिया है।


 


संबंधित समाचार