होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पति निकला पत्नी का कातिल : दूसरी लड़की से अफेयर के चलते पति ने पत्नी का मुह दबाकर कर मार ड़ाला...

पति निकला पत्नी का कातिल : दूसरी लड़की से अफेयर के चलते पति ने पत्नी का मुह दबाकर कर मार ड़ाला...

नौशाद अहमद : सूरजपुर:  छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले में नव विवाहिता की मौत के मामले झिलमिल पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पति ने ही दुप्पटे  से मुह दबाकर हत्या कर दिया। मामला सूरजपुर झिलमिल थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, करौंदामुड़ा का रहने वाला मुजीबुल रहमान अपने ससुराल फोन कर जानकारी देता है कि आपकी लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई है। मैं उसे हॉस्पिटल ले जा रहा हुं। कुछ देर में बाद आरोपी ने फोन कर पत्नी के घर वालों को जानकारी दी कि उसे हार्ट अटैक आया है। कुछ देर बाद जब लड़की के घर वाले पहुकर देखतेे है कि लड़की का पूरा शरीर ठंडा हो गया है और उसकी मौत पहले से ही हो चुकी थी। गले मे निशान है, जिसके बाद घर वाले इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहसीलदार के सामने पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

आरोपी ने कबूला अपना गुनाहा


महिला के परिवार वालों ने ससुराल के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। जब तक गिरफ्तारी नही होती है दफ़न करने से मना करते हुए शव को सूरजपुर थाना ले जाने को कहा। आखिरकार पुलिस ने जब पति को पकड़ के पूछताछ किया तो उसने अपना गुनाहा कबूल किया। पति ने बताया कि उसका अफेयर किसी से चल रहा था इसी को लेकर दोनों के बीच अनबन होता रहता था। यह विवाद ज्यादा बढ़ने पर दुप्पटे से उसकी हत्या कर दी।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति मुजीबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। 


संबंधित समाचार