होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : नदी किनारे बोरे में मिले नरकंकाल, महिला पुरुष और बच्चे के कपड़े भी बरामद

MP News : नदी किनारे बोरे में मिले नरकंकाल, महिला पुरुष और बच्चे के कपड़े भी बरामद

नीमच। आज के आधुनिक काल में भी तंत्र-मंत्र और कालेजादू का अस्तित्व बरकरार है। आज भी कई लोग हैं जो इस प्रकार के अंधविश्वास को माना करते हैं। इसी प्रकार का एक नर बलि का किस्सा नीमच से सामने आया है। हालांकि इसके बारे में साक्ष्य पूर्णरूप से प्राप्त नहीं हैं, लेकिन देखने में ये किसी जादू-टोने जैसा ही प्रतीत हो रहा है। दरअसल, एक बोरे में नर कंकाल की खोपड़ियां मिली हैं। इनता ही नहीं इनके साथ एक महिला पुरुष और एक बच्चे के कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने कंकाल और सारे सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कुत्तों ने किया कांड उजागर 

मामला सिंगोली क्षेत्र के नीमच रोड पर ब्रह्माणी नदी का बताया जा रहा है। यहां इस नदी की पुलिया के पास एक बोरे में नर कंकाल मिले हैं। इसके बारे में बताया जा रहा है कि ये बोरा कई दिनों से यूं ही पड़ा हुआ था। हाल ही में कुछ कुत्तों द्वारा इस बोरे को छिन्न-बिन्न कर खोपड़ा खाने का प्रयास किया गया है। जिससे ये खोपड़ियां दिखने लगी। राहगीरों ने इसे देखकर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। इस बोरे में तीन नर कंकाल की खोपड़ियां मिली हैं। जिनके साथ महिला, पुरुष और एक बच्चे के कपड़े भी मिले हैं। इस सारे सामान को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में तहकीकात भी शुरू की जा चुकी है। थाना प्रभारी बीएल भाभर ने बताया की  हमें सूचना मिली थी कि ब्रह्माणी नंदी में तीन मानव खोपड़ियां पड़ी हुई हैं। मौके पर पहुंच कर देखा तो तीन मानव खोपड़ियां पड़ी हुई थी। साथ ही महिला, पुरुष और बच्चे के कपड़े भी पड़े हुए थे। जिन्हें जांच के लिए थाने पर लाये हैं। वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही पता लगेगी। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने एकमत होकर जवाब नहीं दिया है। पुलिस को लगता है कि ये तंत्र-मंत्र के विपरीत किसी प्रकार की रंजिश के चलते हत्या भी हो सकती है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुच गई है। 
 


संबंधित समाचार