होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jabalpur News :जबलपुर में बढ़ रही है बदमाशों की गुंडागर्दी, कई जगहों से मारपीट की घटनाए आई सामने 

Jabalpur News :जबलपुर में बढ़ रही है बदमाशों की गुंडागर्दी, कई जगहों से मारपीट की घटनाए आई सामने 

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गुंडागर्दी प्रशासन पर कई बड़े सवाल खड़ी कर रही है। कई जगहों से मारपीट की घटनाए सामने आने से लोग हैरान है। कहीं बदमाशों को खाना न देने पर तो कहीं पैसा के बदले पर्ची मांगने पर असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। 

खाना न देने पर की मारपीट 

थाना घमापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना न मिलने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट शुरू कर दिया। जबलपुर से आया ये मामला महज खाना न मिलने को लेकर तूल पकड़ लिया। दरअसल कुछ असामाजिक तत्व आए दिन लोगों से खाना मांगकर उन्हें परेशान कर रहे थे। ऐसे में बीते  दिन वह शरण चौधरी नामक सख्स से खाना मांगने गए। मना करने पर चार से पांच बदमाश घर में घुस कर मार पीट करने लगे। पीड़ित व्यक्ति न अपनी माँ के साथ थाना घमापुर में जाकर शिकायत दर्ज करवाया है।

पैसा के बदले पर्ची मांगने पर विवाद 

जबलपुर में गुंडागर्दी का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सरेआम आम जान से मारपीट की घटनाए देखने को मिल रही है। अब कलेक्ट्रेट कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। जहां कलेक्ट्रेट में स्टेण्ड संचालको के लड़को ने परिसर में मारपीट करते हुए वीडियो में दिख रहे है।दरअसल यह मामला पैसे को लेकर हुआ। स्टेण्ड संचालको के लड़के  पैसा के बदले पर्ची मांगने पर कलेक्ट्रेट में विवाद होने लगा। हालांकि विवाद के बाद मौक़े पर पुलिस पहुंच गई।


संबंधित समाचार