होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, अगले तीन दिन मध्यप्रदेश में तेज बारिश के आसार

MP Weather Update: नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, अगले तीन दिन मध्यप्रदेश में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार यानि की आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज से हल्की बारिश का अलर्ट 

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर और श्योपुर सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस सीजन 18% से कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से करीब 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। केवल छह जिलों में सामान्य या बेहतर बारिश हुई है, जबकि अधिकांश जिलों में वर्षा का आंकड़ा औसत से नीचे है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी तीन दिनों की बारिश से जलस्तर, खेती और सूखे जैसे हालात में काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है।


संबंधित समाचार