भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई है।
सक्रिय कार्यशैली से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती
संगठन का मानना है कि नायक के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इधर, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नायक का स्वागत किया और इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
11 अगस्त को होगी मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक
कांग्रेस आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है। इतना ही नही 11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक होगी। जिसमें दिग्विजय सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।
2023 में कांग्रेस किया था ज्वाइन
बता दें कि दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिसको देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनसे संगठन में बड़ा पद दिलाने का वादा किया था। अवधेश नायक 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पीछे के वजह नरोत्तम मिश्रा से उनका मतभेद माना जाता है।