होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

G7 Summit 2026: 489 दिन बाद मिले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप, पहली मुलाकात में दिखी औपचारिकता

G7 Summit 2026: 489 दिन बाद मिले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप, पहली मुलाकात में दिखी औपचारिकता

G7 Summit 2026: फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन-लेस-बैंस में आयोजित 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 489 दिनों बाद आमने-सामने मुलाकात हुई। हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में वह गर्मजोशी देखने को नहीं मिली, जो पिछले वर्षों में कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखाई देती रही है।

हाथ मिलाया, लेकिन नहीं दिखी पुरानी आत्मीयता

जी-7 सम्मेलन के मुख्य सत्र से पहले मीटिंग हॉल में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत भी की। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत पूरी तरह औपचारिक नजर आई और वे पहले की तरह गले मिलते नहीं दिखे। राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फैमिली फोटो में भी दिखी दूरी

जी-7 सम्मेलन की पारंपरिक फैमिली फोटो के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दूरी देखने को मिली। समूह फोटो में एक ओर ट्रंप और दूसरी ओर मोदी खड़े नजर आए, जबकि दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। फोटो सेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इस दूरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कई नेताओं से आत्मीय मुलाकात करते दिखे पीएम मोदी

सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी मोदी से आत्मीय अंदाज में मिले और दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत देखने को मिली। अन्य कई वैश्विक नेता भी आपस में बातचीत और अभिवादन करते नजर आए, लेकिन मोदी और ट्रंप की मुलाकात अपेक्षाकृत औपचारिक रही।

17 जून की आधिकारिक बैठक पर नजर

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक 17 जून को प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।कूटनीतिक विशेषज्ञों की नजर अब इस औपचारिक बैठक पर टिकी हुई है, जिससे दोनों देशों के भविष्य के संबंधों की दिशा का संकेत मिल सकता है।




संबंधित समाचार