रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुकान में काम करने के दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर दुकान को सील किया और मामले में आगे की जांच शुरू की।
रतलाम के चांदनी चौक क्षेत्र में हुआ हादसा
यह हादसा रतलाम के चांदनी चौक क्षेत्र में हुआ। जहां दुकान कि शटर में वेल्डिंग का काम करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से मौके पर मौजूद 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
लाइसेंसी आर्म्स की दुकान में हुआ ब्लास्ट
बता दें कि, जिस दुकान में ब्लास्ट हुआ है। वो लाइसेंसी आर्म्स की दुकान है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ब्लास्ट से क्षेत्र में जहां अफरा तफरी मच गई है। तो वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रहे है।
कार के अंदर मिला पुजारी का शव
दूसरी घटना इंदौर की है। जहां आज कार के अंदर पुजारी का शव मिला। पुजारी मंगलवार को पूजा का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद उनकी बॉडी महालक्ष्मी नगर में लॉक कार के भीतर मिला। इतना ही नहीं पुजारी के सिर में गोली भी लगी हुई है। साथ ही मौके पर पिस्टल भी मिला है। हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि यह घटना आत्महत्या है या फिर हत्या। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान सतीश के रूप में की
पुलिस ने मृतक की पहचान सतीश के रूप में की है। जो की मूलतः अशोक नगर के रहने वाले थे और कुछ वर्षों पहले ही इंदौर में आकर बस गए थे। सतीश की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ। तो वही पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।