होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष सूरज तिवारी ने छोड़ पार्टी का साथ, ज्वाइन की BJP

BHOPAL NEWS: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष सूरज तिवारी ने छोड़ पार्टी का साथ, ज्वाइन की BJP

भोपाल : मध्य प्रदेश में कल यानि की 07 मई को तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में प्रचार प्रसार थमने में महज कुछ घंटों का समय बचा है। जिसके चलते कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता घर घर जाकर जनता से पार्टी के हित में मतदान की अपील कर रहे है। तो वही इस बीच भोपाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश सचिव सूरज तिवारी ने आज अपने  कार्यकर्ताओं संग बीजेपी ज्वाइन कर ली । 

वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता 

सूरज तिवारी को भाजपा की सदस्यता  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा दिलाई गई। इस दौरान मौके पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद रहे। बता दें कि सूरज तिवारी  के पार्टी फेरबदल करने से जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तो वही बीजेपी का लगातार कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। 


संबंधित समाचार