होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mhakal Ujjain : महाकाल के दर्शन को आए भक्तों में मारपीट, एक हुआ लहूलुहान

Mhakal Ujjain : महाकाल के दर्शन को आए भक्तों में मारपीट, एक हुआ लहूलुहान

उज्जैन। देश की हवा में ही मानों झगड़ा और गुस्सा घुला हुआ है। अब मंदिर परिसर भी आए दिन अखाड़े में तब्दील होने लगे हैं। आज उज्जैन से एक किस्सा सामने आया है, यहां दो भक्तों में जनकर विवाद हो गया है। जिनमें से एक खून से लथपथ भी हो गया है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष की महिला को धक्का लगने के कारण मामला मारपीट तक पहुंच गया था। हालांकि इस मामले में अभी तक एफआईआर नहीं कराई गई है। 

अलग-अलग क्षेत्रों से आए थे भक्त 

उज्जैन के महाकाल मंगदिर में काफी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इनमें से कई अपने परिवार तो कई एकेले ही दर्शन के लिए आ जाते हैं। जानकारी सामने आई है कि आज ऐसे ही दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ चुका था कि दोनों हाथापाई पर उतर आए और इनमें से एक पक्ष का सिर फोड़ दिया गया। जिसका सिर फोड़ा गया वो आंध्रप्रदेश आया था, जिसका नाम रघुराज (47) बताया जा रहा है। इनका विवाद मुंबई से आए एक भक्त के साथ हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया है। आरोपी भक्त को गिरफ्त में ले लिया गया है, वहीं घायल को अस्पताल भी भिजवा दिया गया है। 

गर्भवती थी महिला

मामले में घायल रघुराज का कहना है कि वे लाइन में खड़े थे इसी बीच मुंबई से आए एक परिवार को धक्का लग गया। जिसके बाद वे मारपीट और हाथापाई पर उतर आए। जिससे मुझे चोट आई है। वहीं इस मामले में आरोपी भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं, इस कारण बार बार धक्का लगने पर उन्होंने रघुराज को समझाया था, न सुनने पर सख्ती दिखाई। तब वह अभद्रता करने लगा इस कारण बात हाथापाई तक चली गई। पुलिस में फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को छेड़ दिया है। 
 


संबंधित समाचार