Father's Day 2025: क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

Father's Day 2025: क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

Father's Day 2025:  हर साल फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल भी यह दिन 15 जून 2025 को मनाया जाएगा। फादर्स डे न सिर्फ एक दिन है , बल्कि यह एक पिता के त्याग, समपर्ण और प्यार का प्रतिक है।  बच्चे को जन्म भले ही मां देती हैं, लेकिन इस दुनिया और समाज में वह सुरक्षित रह सके, यह बच्चे का पिता सुनिश्चित करता है। बच्चे के लिए मां जितनी अहम है, उतने ही पिता भी बच्चे के लिए जरूरी है। तो चलिए जानते है, इस खास दिन के महत्व, इतिहास और थीम के बारे में ..... 

फादर्स डे की शुरुआत कैसे हुई?

फादर्स डे एक ऐसा दिन हैं , जो पिता को समर्पित हैं। यह दुनिया भर के कई देशों में पिताओं के सम्मान में मनाया जाने वाला अवकाश है। इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। फादर्स डे की शुरुआत का श्रेय अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डॉड नाम की महिला को जाता है। उनके पिता एक युद्ध सैनिक थे, जिन्होंने डोड और उनके पांच भाई-बहनों का पालन-पोषण किया, जब उनकी मां की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। 1909 में मदर्स डे के दौरान उन्हें यह विचार आया कि जैसे मदर्स डे मनाया जाता है, क्यों न उसी तरह से फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए।

Father's Day 2025: क्यों खास है यह दिन

फादर्स डे एक ऐसा दिन है जब हम अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों के प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद करते हैं। यह दिन हमें उनके जीवन में निभाए गए महत्वपूर्ण रोल—एक मार्गदर्शक, रक्षक और आदर्श को सम्मान देने का अवसर देता है। फादर्स डे यह दर्शाता है कि एक पिता का एक बच्चे के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक पिता की समझदारी, अनुशासन, धैर्य और प्रेम बच्चे के चरित्र और मूल्यों को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस साल की थीम (Father's Day 2025 Theme)

हर साल फादर्स डे की कोई खास थीम होती है, लेकिन 2025 की थीम अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है. फिर भी, इस दिन का मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि हम अपने पिता को उनके प्यार, सहयोग और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद दें.

किस-किस देश में मनाया जाता है फादर्स डे

विश्व के लगभग 70 देशों में, जिसमें भारत, यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं,वहां फादर्स डे तीसरे रविवार जून को मनाया जाता है। वहींकुछ देशों में यह दिन अलग तारीखों पर भी मनाया जाता है जैसे पोर्तुगल, इटली और स्पेन में 19 मार्च, दक्षिण कोरिया में 8 मई को मनाया जाता हैं ।


संबंधित समाचार