Elon Musk: ट्रंप सरकार से अलग होंगे एलन मस्क, X पर पोस्ट कर दी जानकारी, इस विभाग के थे प्रमुख अधिकारी... 

Elon Musk: ट्रंप सरकार से अलग होंगे एलन मस्क, X पर पोस्ट कर दी जानकारी, इस विभाग के थे प्रमुख अधिकारी... 

Elon Musk: टेस्ला के मालिक और अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन में अपनी सेवा को लेकर बड़ी घोषणा की है। दरअसल उन्होंने अपने X पर एक पोस्ट किया है। जिसमें मेरा विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप मेंनिर्धारित समय समाप्त  अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। जिस वजह से वह खुद को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का ऐलान कर रहे हैं। एलन मस्क ने इस पोस्ट में आगे लिखा कि, 'फिजूलखर्ची को कम करने के अवसर के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा'।  
 
कामकाज से बड़े स्तर हुई छटनी:

मिशन DOGE समय के साथ और मजबूत बनेगा, और इस सरकार में जीवन का एक तरीका ही बन जाएगा। 'जानकारी के मुताबिक मस्क को ट्रंप ने DOGE विभाग का प्रमुख बनाया था। जिससे संघीय सरकार में ट्रंप ने उन्हें प्रशासनिक सुधारों और फिजूलखर्ची रोकने के लिए DOGE विभाग का प्रमुख बनाया था। मस्क ने कई सिफारिशें इस पद पर रहते हुए ही की है, जिससे ट्रंप प्रशासन ने लागू कर प्रशासन के कामकाज से बड़े स्तर पर लोगों की छटनी की थी। जिसके बाद नाम न बताने की शर्त पर, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मस्क के पद छोड़ने की पुष्टि की थी।

ट्रंप के विधायी एजेंडे का किया विरोध: 

ऐलन मस्क का निर्णय उस दिन ठीक था जब ट्रंप के विधायी एजेंडे की उन्होंने आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, राष्ट्रपति जिसे 'बिल्कुल सुंदर बिल' कहते हैं, उस विधेयक से वह 'निराश' हैं। इस कानून में प्रवासन प्रवर्तन और कर कटौती को सख्त करने के प्रावधान शामिल किए गए हैं। मस्क ने मिडिया से चर्चा के दौरान इस बिल को एक विशाल खर्च वाला बताया जो संघीय घाटे को बढ़ा सकता है। और (DOGE) यानी विभाग डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट इफिशिएंसी के काम को 'कमजोर' भी करता है।


संबंधित समाचार