होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UMARIYA NEWS : जमीनी विवाद में सगे भाइयों में हुआ खुनी संघर्ष, बड़े ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

UMARIYA NEWS : जमीनी विवाद में सगे भाइयों में हुआ खुनी संघर्ष, बड़े ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

उमरिया  ; मध्य प्रदेश के उमरिया से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महरोई गांव में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सोमवार रात गरीब 11 बजे की है।  जिसकी सूचना में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। 

घर बनवाने से मना कर रहा था

बताया जा रहा है कि घर बनवाने में छोटा भाई रुकावट बन रहा था। जिसके चलते अक्सर दोनों भाई के बीच बहस होती रहती थी। इसी बीच जमीन का छोटा टुकड़ा जब छोटे भाई ने बड़े भाई से मांगा तो दोनों के बीच बहस हो गई और आक्रोश में आकर बड़े भाई ने छोटे की डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। बीच बचाव करने आई भाई की पत्नी को भी बड़े भाई ने नहीं बक्शा और उस पर भी हमला कर दिया। जिसकी वजह से वो भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

पत्नी की हालत गंभीर

चीख पुकर सुन परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपी गिरवर को शांत करवा कर छोटे भाई भोला सिंह राठौर और उसकी पत्नी पूजा राठौर को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने भोला सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

आरोपित गिरवर सिंह राठौर मौके से फरार

घटना के बाद से आरोपित गिरवर सिंह राठौर मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार