होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Promotion : MP में पुलिस कर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, 345 इंस्पेक्टर बने DSP, आदेश जारी, देखें लिस्ट

MP Promotion : MP में पुलिस कर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, 345 इंस्पेक्टर बने DSP, आदेश जारी, देखें लिस्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों को गृह विभाग ने पदोन्नति का तोहफा देते हुए 345 पुलिस इंस्पेक्टर्स को DSP बनाया है। जिसको लेकर गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस प्रमोशन के बाद लंबे समय से इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। तो वही गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में अलग-अलग शाखाओं और इकाइयों में तैनात पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।

261 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है उसमें पुलिस महकमे में पदस्थ 261 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक और एसएएफ के 54 इंस्पेक्टर्स को कम्पनी कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा डीएसपी पद पर पदोन्नत होने वाले अफसरों में 30 रक्षित निरीक्षक कैडर और दो रेडियो निरीक्षक के अफसर भी शामिल हैं। 

इन्हे मिला प्रमोशन का तोहफा 

साथ ही विशेष शाखा के 16 निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक निरीक्षक आर्म्स के दो, निरीक्षक अंगुली चिन्ह के दो तथा निरीक्षक शीघ्रलेखक कार्यालय अधीक्षक संवर्ग के दो कर्मचारी पदोन्नत कर डीएसपी बनाए गए हैं।  इनके अलावा निरीक्षण एम कार्यालय अधीक्षक संवर्ग के दो, निरीक्षक फोटो संवर्ग में एक और निरीक्षक क्यूडी संवर्ग में दो अधिकारी पदोन्नत कर डीएसपी बनाए गए हैं।इतना ही नहीं पीएचक्यू ने आदेश में कहा है कि जो अधिकारी पदोन्नत नहीं हो पाए हैं, वे कार्यवाहक उच्च पद प्रभार वाले पद पर काम करते रहेंगे। 



























संबंधित समाचार