होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore Breaking : दोहरे हत्या काण्ड का हुआ खुलासा, तीन साथियों ने दिया था कत्ल को अंजाम 

Indore Breaking : दोहरे हत्या काण्ड का हुआ खुलासा, तीन साथियों ने दिया था कत्ल को अंजाम 

इंदौर। इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने आस-पास के इलाके में सनसनी मचा दी है। दरअसल 3 लोगों ने महज कुछ पैसो के लिए दोहरे हत्याकांड की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक की तलाश जारी है। यह पूरी घटना इंदौर के तेजाजी नगर की है। 

दोहरे हत्या काण्ड का हुआ खुलासा 

दोहरे हत्याकांड का यह पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर का है। इस घटना का खुलासा तेजाजी नगर पुलिस के जरिए किया गया है। महज चंद पैसो के लिए इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्याकांड के इस मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए है। आरोपी दीपक, अमन ने गोविंद के साथ मिलकर हरिराम कडोले और सुरेश गोखले को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा विवाद मजदूरी के पैसो को लेकर हुआ था। फ़िलहाल दोहरे हत्याकांड के आरोप में दीपक और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित समाचार